गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का हुआ समापन

झारखंड
Spread the love

  • प्रोपेगंडा और पॉलिटिक्स की जानकारी रखनी जरूरी है : शिल्‍पी नेहा तिर्की

रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा आयोजित गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का समापन शनिवार को हो गया।  सिने फेस्ट की शुरुआत विभाग के प्रो  अनुराग पूर्ति के प्रार्थना  से हुई।  सेमेस्टर 4 के विद्यार्थी सुमित कुमार ने दोनों दिन  के रीकैप के वीडियो की स्क्रीनिंग की गई।

प्रो तेज मुंडू ने कहा कि गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 सिने प्रेमी और फिल्मी जगत में अपनी पहचान बनाने वाले को एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष इसे राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाया गया है। इसमें बड़े-बड़े कलाकार, निर्देशक और लेखक भी शामिल होते हैं। विभिन्न भाषाओं की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है।

इस अवसर पर मौजूद कृषि मंत्री शिल्‍पी नेहा तिर्की ने कहा कि कोकीन से  ज्यादा हानिकारक रिल्स का नशा है। आनी वाली पीढ़ी का भविष्य हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएं, ताकि आपका भविष्य उज्ज्वल और सफल बन सके। मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए प्रोपेगंडा और पॉलिटिक्स की जानकारी रखनी जरूरी है।

पूर्व शिक्षा मंत्री  बंधु तिर्की ने कहा कि मीडिया के विद्यार्थियों को लगातार संचार कौशल में प्रयत्न करना चाहिए। पहले और अभी की फिल्मों में बहुत अंतर हो गया। दक्षिण भारतीय कांतारा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में आदिवासी जनजीवन की नई रूप से दर्शाया गया है।

साहित्य अकादमी के सदस्य महादेव टोप्पो ने कहा कि सिने फेस्ट मीडिया के विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर फिल्में बनाएं। इससे वे अधिक से अधिक काम कर सकेंगे। उनका मन भी लगा रहेगा। कलाकात मोनिका मुंडू ने कहा कि इस फेस्ट में  अलग जगह से आई फ़िल्मों को देखने मिलता और सीखने को मिलता है।

लाल रेखा डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि लड़कियां को  महामारी के दौरान  अशुद्ध माना जाता है, लेकिन जब लड़कियां देवी होती है तब वह अशुद्ध कैसे हो सकती है। ट्राइबल फिल्म प्रस्तुत की गई, जो नागपुरी भाषा में है। इसके निर्देशक संजय टोप्पो हैं।

कार्यक्रम में मंच संचालन रोहित, अनुप्रिया और प्रो.मीना सिन्हा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रो. इंचार्ज प्रो. इलानी पूर्ति, बर्सर प्रो. प्रवीण सुरीन, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरदीप टोपनो, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. एसके मुर्मू, डॉ. विनय जॉन, डॉ मीना तिर्की, डॉ. मृदुला खेसस, डॉ. योताम कुल्लू, प्रो. हेमंत टोप्पो सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

विजेता की सूची

शॉर्ट फिल्म
1st – काल शिला
2nd – लाल रेखा

म्यूजिक वीडियो
1st – सरना खून
2nd – डारे लातर

ट्राइबल फिल्म
1st – मोर अधिकार
2nd – Echoes आफ जंगल

फीचर फिल्म
1st – एवरीथिंग इस कनेक्टेड
2nd – कंगारू कोर्ट

डॉक्यूमेंट्री
1st – रूरल पावर रिवोल्यूशन (हाउ अ विलेज इन महाराष्ट्र)
2nd – सेकंड चांस

एड फ़िल्म
1st – पावर योर ड्रीम्स
2nd – ग्रेटीकेयर

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *