Good News: झारखंड में खुलेगा देश का तीसरा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान

झारखंड मनोरंजन
Spread the love

रांची। झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, राज्य में देश का तीसरा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान स्थापित होने जा रहा है। यहां फिल्म निर्माण, एक्टिंग, कंटेंट राइटिंग, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और एनिमेशन जैसे उद्योग-आधारित कोर्स संचालित किए जाएंगे।

इस संस्थान की स्थापना कोलकाता स्थित सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के सहयोग से होगी। इसे लेकर राज्य सरकार संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में 22 जुलाई को राज्य सरकार के झारखंड फिल्म डवलपमेंट कारपोरेशन तथा सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा।

सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के साथ पार्टनरशिप का उद्देश्य फिल्म निर्माण क्षेत्र में स्किल्ड प्रोफेशनल्स को डवलप करना, राज्यों के फिल्म इकोसिस्टम को मजबूत करना तथा मीडिया, टूरिज्म और क्रिएटिव इकोनमी में नए अवसर तलाशना है।

कहा जा रहा है कि झारखंड में स्थापित होनेवाला यह संस्थान झारखंड की कला, संस्कृति, सिनेमा को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

संस्थान का शुरू में संचालन सूचना भवन से होगा। संस्थान को पूरी तरह से झारखंड फिल्म डवलपमेंट कारपोरेशन (जेएफडीसीएल) द्वारा वित्तपोषित और संचालित किया जाएगा।

यहां बताते चलें कि देश में एक और फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे में संचालित है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230