चैत्र नवरात्र पर की गई मां कूष्मांडा की वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा

रांची। श्री राधा कृष्ण मंदिर (कृष्णा नगर कॉलोनी) में चल रहे चैत्र नवरात्र पर चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा की वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा की गई। पंडित ज्ञानदेव मिश्रा, चंद्रभान तलेजा और रामचंद्र तलेजा की अगुवाई में मां दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।

माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। शाम 5 बजे से मां की चौकी का मंदिर परिसर में आयोजन किया गया। श्री दुर्गा जागरण मंडली के केसर पपनेजा, मनोज किंगर ने भजनों से भक्तों को झुमाया। मां की अलौकिक झांकी के दर्शन भक्तों को कराए गये।

राधा कृष्ण मंदिर के मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा के अनुसार षष्ठी के दिन सुबह 5 बजे से 6:15 बजे तक मां की कपूर जोत सामूहिक रूप से भक्तों के द्वारा जलाई जाएगी। इसके उपरांत 6:15 से 6:45 तक कुंवारी कन्याओं द्वारा मां के चरणों में चुनरी एवं नारियल भेंट की जाएगी। सप्तमी के दिन 18 घंटे का अखंड जाप 108 भक्तों के द्वारा किया जाएगा। यह सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

महाष्टमी को सुबह 5 बजे से 6 बजे तक जाप की जाएगी। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और 10 बजे से 1 बजे तक चुन्नी एवं नारियल मां के भक्तों द्वारा मां के चरणों में भेंट की जाएगी। शाम 4 बजे से 6 बजे भी चुन्नी एवं नारियल मां के चरणों में भेंट की जायेगी। रात 9 बजे से 11 बजे तक सामूहिक ज्योत सभी भक्तो के द्वारा मंदिर प्रांगण में जलाई जाएगी।

आज के कार्यक्रम में प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसूजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, पवन मनुजा, केसर पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश अरोड़ा, हरीश मनुजा, दिनेश गक्खड़, जिमी अरोड़ा, निखिल घई, हरीश नागपाल, नरेश खत्री, कुश किंगर, जय गाबा, पवन पपनेजा, रौनक मिड्ढा शामिल थे।

इसके अलावा देवराज मनुजा, विनीत अरोड़ा, राजदेवी मनुजा, कौशल्या देवी पपनेजा, बबीता पपनेजा, ज्योति अरोड़ा, शशि किंगर, पूजा जसूजा, बरखा घई, रूबी अरोड़ा, पूनम तलेजा, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता कात्यान, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, रश्मि काठपाल एवं कई अन्य भक्त भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *