सरला बिरला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, जीते पांच पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर परचम लहराया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला पीटीएफ इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता 30 मई से 2 जून, 2026 तक श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित की गई थी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित छह अन्य देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी शामिल हुए, जिसने युवा मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इनमें तीन रजत (सिल्वर) और दो कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। आद्या रिया (कक्षा-नौवीं), सिया शुक्ला (कक्षा-ग्यारहवीं) और ऋद्धिमा सिंह (कक्षा-ग्यारहवीं) ने रजत पदक प्राप्त किए। नंदिनी मौर्य (कक्षा-नौवीं) और प्रतिज्ञा सिंह (कक्षा-नौवीं) ने कांस्य पदक जीता।

विद्यालय की प्राचार्या सुश्री मनीषा शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च्) 2020 की उस परिकल्पना को साकार करती है, जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों और जीवन-कौशल के समन्वय द्वारा समग्र विकास पर बल देती है।

प्राचार्या ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि चरित्र निर्माण और अनुभवात्मक अधिगम का सशक्त साधन भी हैं। एसबीपीएस के युवा खिलाड़ियों ने खेल भावना, समर्पण और संघर्षशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह अन्य विद्यार्थियों को भी जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *