रामनवमी को लेकर गढ़वा में हाई अलर्ट, डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने शनिवार को गढ़वा जिले का दौरा किया। रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल ने विधिवत सलामी दी।

श्री कौशल ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की उपस्थिति में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों, तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को सख्ती से रोका जाए।

डीआईजी ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, जुलूस और भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन के उपयोग एवं कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पोस्ट पर विशेष नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

बैठक के बाद डीआईजी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स, पीसीआर वाहनों की कार्यप्रणाली और शहर के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सीसीआर प्रभारी को समन्वय और प्रतिक्रिया समय में और सुधार के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत उन्होंने गढ़वा कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा व्यवस्था, सीसटीवी और तैनात बलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों को और अधिक सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *