एस.जी.एम. पब्लिक स्कूल में आठ बच्चों का निःशुल्क नामांकन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

मेराल (गढ़वा)। मेराल प्रखंड अंतर्गत पढुआ पंचायत के पतहरिया गांव स्थित एस.जी.एम. पब्लिक स्कूल के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर आठ जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का निःशुल्क नामांकन किया गया।

विद्यालय के निदेशक विष्णुदेव प्रजापति ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए।

नए शैक्षणिक सत्र में नामांकित सभी बच्चों को विद्यालय की ओर से एक-एक सेट स्कूल पोशाक भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

निःशुल्क नामांकन प्राप्त करने वाले बच्चों में अनन्या कुमारी, आश्विक राज, अंकुश कुमार मेहता, श्रेयांश गुप्ता, स्वाती कुमारी, अनय कुमार गुप्ता, अमित प्रसाद गुप्ता एवं अंश राज शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK