भारतीय सभ्यता पर लिखीं चार किताबों का लोकार्पण

झारखंड
Spread the love

  • उत्सव धर्मी समाज  से ही बचेगा भारत : बलबीर दत्त

रांची। भारत उत्सव का देश है। यहां की परंपरा और मूल्यों को बचाकर ही भारतीय सभ्यता को बचाया जा सकेगा। उक्त बातें वरिष्‍ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहीं। वे 9 मई को प्रभात प्रकाशन सभागार में आयोजित भारतीय सभ्यता पर लिखीं चार किताबों के लोकापर्ण समारोह में बोल रहे थे।

श्री दत्‍त ने कहा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति को समझने में यह किताब एक संदर्भ ग्रंथ के रूप में कार्य करेगा। डॉ मयंक मुरारी द्वारा रचित जंबूद्वीपे-भरतखंडे, सनातन उत्सव का देश, जनजातीय शूरवीरों की गाथाएं और ”ट्राइब्ल व्रेबहार्ट (दो किताब के सह लेखक अचल प्रियदर्शी) पुस्तकों को प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

मुख्य अतिथि सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि संकल्प मंत्र के माध्यम से हम न केवल गौरवमयी इतिहास का व्याख्यान करते है, बल्कि उन सच्चाई को बार बार अपने सम्मुख लाते हैं, जो इतिहास के अध्याय रहे हैं।

पत्रकार अनुज सिन्हा ने बताया कि भारतीय जीवन और दर्शन पर डॉ मयंक मुरारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने धर्म और अध्यात्मक जैसे विषय को सरलता के साथ समाज के साथ प्रस्तुत किया है। उनके कार्यों में निरंतरता के साथ बौद्धिकता का समावेश है।

प्रांतीय प्रचारक गोपालजी ने कहा कि अपने ‌ऋषियों और उत्सवों को जानना जरूरी है।‌ हर एक माह का महत्व और उसकी महत्व के बारे में समाज को बताना चाहिए।

प्रमोद झा ने कहा कि इन किताबों के माध्यम से भारतीय समाज में अंतर्निहित धर्म और संस्कृति के विविध पक्षों को जानने के बेहतर माध्यम है। कार्यक्रम का मंच संचालन कुमार बृजेंद्र, परिचय संजय कृष्ण, स्वागत राजेश शर्मा और धन्यवाद अचल प्रियदर्शी ने किया।

इस अवसर पर राजधानी के राकेश रमण, सुनील सिंह बादल, प्रेम रंजन, हरेंद्र सिन्हा, गुप्तेश शंकर, पंकज मित्र, सदानंद यादव, हीरा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *