

कोलकाता। दुखद खबर पश्चिम बंगाल से आई है। पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में वार्ड नंबर 5 के हताताला पाड़ा स्थित अपने घर पर बने पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके कार्यालय के बाहर जमा हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।


मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। सूत्रों ने बताया कि रामपुरहाट में बनर्जी के आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।
आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति का जाना-माना नाम थे। रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी काम किया।
राजनीतिक जीवन में आशीष बनर्जी ने शिक्षा और कृषि जैसे अहम विभागों को संभालते हुए राज्य में कई योजनाओं पर काम किया था। डिप्टी स्पीकर रहते हुए भी वह विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
इसी साल 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह रामपुरहाट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ध्रुव साहा से कड़े मुकाबले में चुनाव हार गए थे। हार के बाद भी वह इलाके में सक्रिय थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



