

- एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। वन विभाग ने अवैध रूप से साल की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मन्हेपाठ से 22 पीस साल चौपहल लकड़ी एवं एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताया गया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मन्हेपाठ क्षेत्र में अवैध रूप से साल की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 22 पीस साल चौपहल एवं लकड़ी परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है।

कार्रवाई टीम में विक्की मेहता, महावीर उरांव, अवधेश महतो, प्रवीण उरांव, अनूप सहदेव के अलावा रमेश, छेदी, बीरेंद्र एवं अनुज (होमगार्ड जवान) शामिल रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



