
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त और उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर लोहरदगा में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बीएस कॉलेज रोड स्थित शारदा नमकीन, सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट, हैंगर आउट रेस्टोरेंट, मंगलेव कॉलोनी स्थित दोआंसी नमकीन तथा जुरिया क्षेत्र के होटलों व स्ट्रीट फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान शारदा नमकीन और दोआंसी नमकीन से सेव व नमकीन के वैधानिक नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए। नमकीन संचालकों को इस्तेमाल किए गए तेल का प्रतिदिन रजिस्टर में ब्योरा रखने और मानकों के अनुसार ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा, रेस्टोरेंटों में इस्तेमाल हो रहे पनीर और स्ट्रीट फूड स्टॉलों पर चटनी व इमली पानी की ऑन-स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को एप्रन, टोपी पहनने, आरओ पानी का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

