सीसीएल में आयोजित हुआ प्रथम क्षमता निर्माण कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सतर्कता जागरुकता अभियान 2025 के अंतर्गत विभिन्न क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की श्रृंखला प्रारंभ हो चुकी है। इस श्रृंखला का पहला कार्यक्रम “कंडक्‍ट रूल्‍स” विषय पर 6 सितंबर, 2025 को मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (एमटीसी), एचआरडी में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, एमसीएल के पूर्व निदेशक (एचआर) एल. एन. मिश्रा,  महाप्रबंधक (एचआरडी) प्रतुल कुमार एवं महाप्रबंधक (सतर्कता) ए.के. सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी ने नियमों, मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का नियमित अध्ययन एवं अद्यतन रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इन ज्ञानों को सहकर्मियों के साथ साझा करें, ताकि सामूहिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ‘ईच वन-टीच वन’ का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व निदेशक (एचआर) और पूर्व महाप्रबंधक (एचआर) रामाकांत पांडे ने बतौर प्रशिक्षक सत्रों का संचालन किया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन महाप्रबंधक (एचआरडी) ने किया। उन्होंने सतर्कता विभाग की इस पहल को ज्ञानवर्धन एवं क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK