आईआईएम रांची में फाइनेंस लैब का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। आईआईएम रांची में फाइनेंस लैब का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। फाइनेंस लैब  अनुभवात्मक शिक्षण, बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान आधारित अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा। लैब के उद्घाटन सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एवं कोल इंडिया के पूर्व अध्‍यक्ष प्रमोद अग्रवाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव समेत संस्थान के संकाय सदस्य, छात्र एवं कर्मचारी शामिल हुए।

फाइनेंस लैब को आईआईएम रांची के कान्हू ब्लॉक के द्वितीय तल पर वैश्विक स्तर के फाइनेंसियल डेटाबेस और विश्लेषणात्मक सॉफ्टवेयर के साथ तैयार किया गया है। यहां ब्लूमबर्ग, एलएसईजी (रिफिनिटिव), सीएमआईई प्रॉवेस, स्टाटा, मैक्सक्यूडीए, पाइथन सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा। लैब में 12 ब्लूमबर्ग टर्मिनल एवं 20 ऑल-इन-वन टर्मिनल स्थापित किये गये हैं, जो प्रतिभागियों को व्यावहारिक दक्षता से परिपूर्ण करेंगे।

आईआईएम रांची में स्थापित फाइनेंस लैब हैंड्स-ऑन लर्निंग, उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक एवं नीति अनुसंधान और वास्तविक वित्तीय निर्णय निर्माण को विकसित करने में सहयोग करेगी।

यह सुविधा कॉर्पोरेट फाइनेंस, निवेश,  बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, ईएसजी विश्लेषण, विलय एवं अधिग्रहण, वित्तीय विश्लेषण और सार्वजनिक नीति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगी। इसका उद्देश्य अकादमिक के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है, जिससे छात्रों के उद्योग और रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके।

उद्घाटन सत्र में प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में पेशेवर के रूप में तैयार होने के लिए इस तरह के अकादमिक संरचना सहायक है। फाइनेंस लैब छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए वास्तविक वित्तीय डेटा और विश्लेषणात्मक उपकरण मुहैया कराएँगे, जो निरंतर सीखने, अन्वेषण करने और भविष्य के लिए विकासित होने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।

आईआईएम के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान बहुविषयक शिक्षण प्रक्रिया को प्रमुखता देती है। छात्रों को विभिन्न विषयों से जोड़कर समग्र ज्ञान प्रदान करेगा। आज के समय में वित्तीय शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

फाइनेंस लैब छात्रों, संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को अपने कौशल को निरंतर उन्नत करने, प्रबंधन शिक्षा में प्रौद्योगिकी के समावेशन और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अकादमिक शिक्षण में ढालने के लिए प्रेरित करेगा।खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK