- शेड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी मेंबर मो ज़्याऊद्दीन और एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु से उनके चैंबर में बुधवार को मुलाकात की। इस मौके पर ईसीआरकेयू पतरातु टू के सचिव अजीत कुमार और अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे।
ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास में बताया कि इस मुलाकात में मो ज़्याऊद्दीन ने डीजल शेड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। रेलवे अस्पताल पतरातु में एक महिला डॉक्टर की पदस्थापना करने, मुख्य सड़क और कालोनी की सड़कों के अगल बगल में उगी झाड़ियों की कटिंग करवाने, स्टीम कालोनी से डीजल शेड पतरातु तक जर्जर सड़क को ठीक करने पर चर्चा की।
नये निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने, डीजल शेड में कर्मचारियों के लिए साईकिल सह बाईक पार्किंग स्थल बनवाने, विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारियों को पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बात की।
सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु ने बताया कि प्रशासन रेलकर्मियों के हितों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ईसीआरकेयू द्वारा रखी गई मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस मुलाकात में ओंकार चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास, शैलेश कुमार रॉय, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन, उमेश, बाबू लाल, बैजनाथ महतो, एन गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बीके मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी, राकेश कुमार, नितेश कुमार आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

