रूस में मिली डॉ. अनन्य नमन केशरी को एमबीबीएस की डिग्री, पिठोरिया में खुशी की लहर

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। मेहनत, लगन और संकल्प जब एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो सफलता स्वयं मंजिल बनकर सामने खड़ी हो जाती है। इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए पिठोरिया निवासी सतीश कुमार केशरी के पुत्र डॉ. अनन्य नमन केशरी ने रूस की प्रतिष्ठित क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया।

डॉ. अनन्य नमन केशरी की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस पारिवारिक परंपरा का गौरवपूर्ण विस्तार है, जिसने शिक्षा, सेवा और संस्कार को अपनी पहचान बनाया है। उल्लेखनीय है कि इसी परिवार की नई पीढ़ी के डॉ. स्वस्ति केशरी और डॉ. शाश्वत केशरी पहले ही चिकित्सा जगत में अपनी प्रतिभा और सेवाभाव से परिवार और समाज का नाम रोशन कर चुके हैं। अब डॉ. अनन्य नमन केशरी के इस गौरवपूर्ण पड़ाव ने उस परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

परिजनों का कहना है कि डॉ. अनन्य ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए यह संदेश भी देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।

डॉ. अनन्य नमन केशरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दादी चंद्रावती देवी, पिता सतीश कुमार केशरी, चाचा सुधीर कुमार केशरी एवं सुजीत कुमार केशरी, बड़े पापा डॉ. संजय कुमार केशरी, बड़ी मम्मी डॉ. सुनीता केशरी, दादा डॉ. अशोक कुमार केशरी, फुआ रेणु केशरी, प्रोफेसर डॉ. सविता केशरी, डॉ. सीमा केशरी, शेखर कुमार, दीपक चौरसिया, अनिल केशरी, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, डॉ. अमरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप सहित परिवार के सभी सदस्यों, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण चिकित्सकीय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *