बीआईटी मेसरा क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंची डिवाइन स्ट्राइकर्स

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में 7 दिसंबर को डिवाइन स्ट्राइकर्स ने यंग ग्लेडिएटर्स को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। फ़ाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को मेसरा के पॉलि‍टेक्निक मैदान में खेला जाएगा।

डिवाइन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। श्रीधर पटनायक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 18 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज बकबुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 22 रन जोड़े और नाबाद रहे। यंग ग्लेडिएटर्स के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी डॉ कार्तिक ने 3 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी यंग गेलेडियर्स की पूरी टीम लक्ष्य को पूरा कर नहीं सकी। डिवाइन के आगे घुटने टेक दिए। चिराग को उसके बेहतरीन प्रदर्शन के‍ लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ अशोक पटनायक ने प्रदान किया। फाइनल मुकाबला अवेंजर वारीरियर्स और डिवाइन के बीच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK