विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा जिले के जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंचायतों को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि निर्गत करने सहित ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने, ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने गढ़वा जिले में चल रही विकास योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से संबंधित विषयों को भी मंत्री के समक्ष रखा।
शांति देवी ने कहा कि पंचायतों को समय पर वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतों के सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात में गढ़वा के समग्र विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

