

प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। जिले के गोमिया में विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर लगेगा। इसे लेकर गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण शिविर लगने वाला है। बैठक में इसकी सफलता को लेकर चर्चा हुई। इसपर भी बात हुई कि लोगों को किस तरह लाभ दिलाया जाएं। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा कैसे उन तक पहुंचे। उन्हें जानकारी देना है, ताकि लोग उसका लाभ उठा सके। लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से वंचित नहीं रहे।

बैठक में तेनुघाट के अधिवक्ता सुभाष कटरियार, विनोद कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धनपत कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन मिश्रा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हेलन बारला, उपेंद्र कुमार डीएलडब्ल्यू, सरजू कुमार महतो, रेखा कुमारी, मंजू कुमारी लता, महेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, पीएलवी सुनील पासवान आदि मौजूद थे।



