
- उषा मार्टिन फाउंडेशन ने ग्रामीणों को दिए चलित विक्रय ठेले
रांची। उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक विकास एवं आजीविका संवर्धन की पहल के तहत ग्रामीणों को चलित विक्रय गाड़ी (ठेला) प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आय के साधनों को मजबूत करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना है।
समाजसेवी बृज किशोर झवर (लालीबाबू) ने लाभुकों को ठेला प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उन्नति और विकास का काम कभी बंद नहीं होना चाहिए। विकास का काम हमेशा चलते रहना चाहिए। जब तक जीवन है, तब तक समाज और लोगों के विकास के लिए काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों के मुखियाओं ने भी हिस्सा लिया। सिलवे की मुखिया नूतन पहान ने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।
टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पहान ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए आजीविका के साधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। लालगंज के मुखिया अनिल लिंडा ने कहा कि स्वरोजगार के अवसर मिलने से ग्रामीणों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
महिलौंग के मुखिया संदीप तिर्की ने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाभुकों से मिले अवसर का बेहतर उपयोग कर अपनी आजीविका को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी नृपेंद्र नाथ झा, डॉ. मयंक मुरारी, एनके पाटोदिया, तनमय सिन्हा, सचिंद्र कुमार, के. सोमेन, मनोज पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गांव के लाभुकों के नाम
लाभुकों में लक्ष्मी मुंडा – नामकुम, बैद्यनाथ साहू – लालगंज, शीला देवी – चतरा, अंजू देवी – टाटी, सोनिया बारला – महिलौंग, निर्मली देवी – महिलौंग, शकुंतला देवी – सिलवे एवं प्रतिमा बारला – हरातू शामिल हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

