विरोध के बाद भी AAP सांसदों को BJP में विलय को मिली मंज़ूरी, राघव चड्डा ने कही ये बात

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। AAP ने अपने सांसदों के भाजपा में विलय का विरोध किया है। इसे संविधान विरोध बताया है। पार्टी के विरोध के बाद भी AAP सांसदों को BJP में विलय को मंज़ूरी मिल गई है। राज्‍यसभा ने विलय की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद राघव चड्डा का एक बयान भी सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर जानकारी दी। लिखा कि राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने AAP के 7 सांसदों के BJP में विलय को मंज़ूरी दे दी है। अब, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी BJP संसदीय दल के सदस्य हैं।

श्री रिरिजू ने कहा कि मैंने लंबे समय से यह देखा है कि इन 7 सांसदों ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। न ही कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में जुटी NDA में आपका स्वागत है और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता 24 अप्रैल को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा वे 113 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे क्या कारण है उस बारे में पूछ रहे हैं। मैं अपने करियर को बनाने के लिए नहीं, बल्कि करियर छोड़कर राजनीति में आया था। AAP अब उन लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है जो कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

हम कुल 7 सांसदों ने फैसला लिया था कि हम इस राजनीतिक दल को छोड़ दें। मैं आप सभी की समस्याओं को और अधिक मेहनत के साथ उठाऊंगा और उसके निवारण पर भी काम कर पाऊंगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230