साइबर पुलिस ने इन 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज की FIR

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। नागपुर साइबर पुलिस ने 4 बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR नागपुर शहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

आरोप है कि इन इन्फ्लुएंसर्स ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो अपलोड किए जो जनता को E20 (इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल) के खिलाफ गुमराह कर रहे थे। वीडियो में कथित तौर पर गाड़ियों में इथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर अवैध और धोखाधड़ी वाले तौर-तरीके सिखाए जा रहे थे। फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाए जा रहे थे। कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। 

शिकायतकर्ता का कहना है कि इन क्रिएटर्स ने केंद्र सरकार की नीति को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गलत तरीके से जोड़ा। भ्रामक पब्लिक इंटरव्यू दिखाए। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, ताकि केवल व्यूज (Views) बटोरे जा सकें। उनका नाम उछाला जा सके।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की भ्रामक खबरों से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। इससे सार्वजनिक शांति बिगड़ने का खतरा था। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि इस पूरे मामले से नितिन गडकरी का कोई व्यक्तिगत या सीधा संबंध नहीं है। उनका नाम केवल वीडियो में घसीटा गया था।

पुलिस ने मनीष कश्यप (चर्चित यूट्यूबर और नेता), देशी बॉयज NCR (desi_boysncr – इंस्टाग्राम अकाउंट), हर्षित राठी (Harshit Rathi – इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर) और अंकलेश इनवाती (Anklesh Invatee – कंटेंट क्रिएटर) के खिलाफ एसआईआर दर्ज किया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच हड़कंप मच गया। अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। FIR के तुरंत बाद ‘देशी बॉयज NCR’, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाती के इंस्टाग्राम अकाउंट्स सोशल मीडिया से गायब (इन-एक्टिव या डिलीट) हो गए। 

‘देशी बॉयज NCR’ चलाने वाले रोहित कुमार ने वीडियो में नितिन गडकरी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के लिए माफी मांग ली। साथ ही, कहा कि उनकी स्कूटी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल के कारण सच में खराब हुई थी। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों के कबूलनामे के साथ वीडियो बनाया था।

अंकलेश ने भी माना कि वह अपना वीडियो डिलीट कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बस अपनी गाड़ी में आई खराबी का अनुभव शेयर किया था।

मनीष कश्यप ने अपने वीडियो को हटाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने नितिन गडकरी को संबोधित करते हुए एक नया वीडियो जारी कर कहा, “अगर आप सार्वजनिक रूप से यह कह दें कि मेरा वीडियो झूठा है, तो मैं जेल जाने को तैयार हूं। लेकिन मैं अपनी बात से पीछे नहीं हटूंगा।” उनका दावा है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग से आम उपभोक्ताओं को परेशानियां हो रही हैं।

भारत सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने, प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने (E20) की नीति पर तेजी से काम कर रही है। नितिन गडकरी इसके सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं। 

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *