- जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का शुक्रवार को आयोजन किया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त ने बारी-बारी सुनी। यथाशीघ्र उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई में नगर ऊंटारी प्रखंड के सलसलादी निवासी सीमा देवी ने सलसलादी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सहिया के खाली पड़े पद पर कार्य करने की इच्छा जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य सहिया के खाली पड़े पद पर कार्य करने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।
भवनाथपुर प्रखंड के बुका निवासी शशिकांत यादव ने अभिलेखागार कार्यालय से आवेदन के माध्यम से मांगी गई संबंधित भूमि का नक्शा एवं नकल नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर-भवनाथपुर-पाचाडुमर सड़क निर्माण में अधिग्रहित की गई भूमि का नक्शा एवं नकल के लिए जिला अभिलेखागार में कई बार आवेदन किया, परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने भूमि का नक्शा एवं नकल दिलाने का आग्रह किया।
संगीता देवी एवं सीमा देवी ने केतार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय ताली में रसोईया चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि रसोईया चयन में समिति के 16 सदस्य हैं, परंतु पांच सदस्य के द्वारा ही चयन प्रक्रिया अपना ली गई। शेष को कोई सूचना नहीं है। अतः उन्होंने मामले की जांच कराते हुए पुन: रसोइया चयन की प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।
रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत निवासी मुंशी महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत अंतर्गत दुर्जन टोला-बैरियादामर मैं लगभग 2 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क में वन विभाग द्वारा मिट्टी मोरम का कार्य कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि उक्त सड़क वन विभाग के अंतर्गत होने के चलते किसी अन्य योजना के तहत सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो सका है। उक्त सड़क से लगभग 200 परिवार प्रभावित है। वन विभाग के द्वारा ही उक्त सड़क में मिट्टी मोरम का कार्य कराने की मांग की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

