क्लाइमाथॉन फिनाले का समापन, जलवायु समाधान की हुई प्रस्तुति

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में मंगलवार को संपन्न हुआ। सोशल इनिशिएटिव थ्रू डेवलपमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन एक्शन (सीधा) द्वारा संचालित इस आयोजन में छात्रों ने झारखंड की जलवायु संबंधी चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इम्पैक्ट कैनवास प्रतियोगिता में बारह छात्र समूहों ने खाद्य, जल, अपशिष्ट, वन, स्वास्थ्य, जेंडर, खनन, ऊर्जा, उद्योग, परिवहन, आपदा प्रबंधन तथा पारंपरिक पारिस्थितिकी ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर अपने समाधान आधारित रोडमैप प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने पावरपॉइंट, चार्ट एवं ऑडियो-विजुअल माध्यमों से व्यावहारिक एवं प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें सतत वानिकी तथा पारंपरिक ज्ञान के समावेशन जैसे विषय प्रमुख रहे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पंकज गोस्वामी (डीन, इंजीनियरिंग, एसबीयू), डॉ. वी. एन. एल. दुर्गा (डीन, अनुसंधान एवं विकास, एसबीयू), डॉ. आलोक कुमार (विभागाध्यक्ष, विधि, एसबीयू) एवं हेमंत कुमार (सचिव, सीधा) द्वारा नवाचार, प्रभावी प्रस्तुति एवं उपयोगिता के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन, डीन (योजना एवं संगठनात्मक विकास) प्रो. विजय कुमार सिंह, विश्वनाथ शाह (निदेशक-सह-सीईओ, झारपार्क्स), रवि रंजन (पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ/एपीसीसीएफ कैंपा) एवं हेमंत कुमार (सचिव, सीधा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समापन समारोह में प्रो. गोपाल पाठक ने आईपीसीसी के गठन और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस उत्सर्जन की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी बांटा गया।

प्रथम पुरस्कार (टीम फॉरेस्ट) : आराध्या सर्राफ, अनीशा सिन्हा, कोमल कुमारी, अतीफा हलीम, रिया कुमारी, स्मृति राज, रुचि कुमारी, हर्षवर्धन कृष्ण सिंह, मानसी महतो, आकृति शांडिल्य।

द्वितीय पुरस्कार (टीम ट्रेडिशनल इकोसिस्टम नॉलेज) : अनुष्का त्रिपाठी, रित्विका खेतान, अर्पिता तिवारी, भीम नारायण, अनुप्रिया, टिंकुल कुमारी, उज्ज्वल राज, हितेश कुमार महतो, अंकित कुमार भगत, अदिति कुमारी सिंह।

तृतीय पुरस्कार (टीम वाटर) : शायन ताहा, हर्ष राज लकड़ा, एलेक्स इमैनुएल मिंज, कुमार गौरव, सुमित कुमार, साक्षी कोमल, तमाश कुमारी, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रेरणा कुमारी।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *