बच्चों की उचित देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत : न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद

झारखंड
Spread the love

  • झालसा कैलंडर-2026 व न्‍याय डगर का विमोचन

रांची। झालसा की गतिविधि कैलेंडर–2026 और झालसा की वार्षिक पत्रिका ‘न्याय डगर’ (विशेष अंक–2025) का विमोचन एवं रांची विधिक साक्षरता क्लब के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन न्‍याय सदन स्थित झालसा सभागार में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्‍यायाधीश एवं झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।

इस कार्यक्रम में सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं सचिवगण आभासी रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, एलएडीसी एवं पीएलवी एवं अन्य की भी भागीदारी रही।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा द्वारा वर्ष 2025 में अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। नई गतिविधियों को भी गतिविधि कैलेंडर–2026 में सम्मिलित किया जाएगा। झालसा के गतिविधि कैलेंडर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, जागरुकता एवं आउटरिच कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी है।

न्‍यायमूर्ति ने झारखंड में लापता बच्चों एवं बाल तस्करी के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। आधुनिक समाज में बच्चों की उचित देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि पुलिस थानों, चिकित्सालयों आदि में तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर्स को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए, ताकि किसी भी बच्चे के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।

न्‍यायमूर्ति ने कहा कि यद्यपि न्यायिक आदेशों एवं निर्देशों के फलस्वरूप अधिकांश तस्करी पीड़ित बच्चों को मुक्त करा लिया गया है, तथापि पुनर्प्राप्ति के पश्चात उन्हें आजीविका के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः ऐसे बच्चों को राज्य के स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे उन्हें पुनः अपने गृह क्षेत्र से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़े।

न्‍यायमूर्ति ने ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इन विषयों पर विशेष ध्यान दें। पुनर्प्राप्त बच्चों को आवश्यक सामाजिक सहायता उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में स्वागत झालसा की सदस्‍य सचिव सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना और धन्यवाद झालसा के उप-निबंधक-सह-उप सचिव अभिषेक कुमार ने दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK