रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का समापन 13 मार्च को हुआ। इस अवसर पर रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली और हरि माधवन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को 75,000 रु. से पांच हजार रु. तक की राशि से पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट की ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास और तमिलनाडु के हरि माधवन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कैटेगरी में विजेताओं को 50,000 रु. से लेकर पांच हजार रु तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ और ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, आशीष साहू, सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति समेत समस्त प्रतिभागियों को राज्य शतरंज संघ के संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


