जांच अभियान में वाहनों पर जारी किए गए ₹ 3.61 लाख के चालान

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशों के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में 9 मार्च को तुपुदाना, दलादली, रातु, रिंग रोड एवं कांके क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वाहन दस्तावेज़ जांच अभियान चलाया गया।

यह विशेष अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग रोकने, प्रदूषण नियंत्रण और अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

रांची शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात घनत्व, दुर्घटनाओं की संभावना और नियमों की अनदेखी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने हाल ही में सड़क सुरक्षा माह एवं अन्य यातायात संबंधी बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

यह अभियान तुपुदाना, दलादली, रातु, रिंग रोड एवं कांके (ये सभी व्यस्त यातायात मार्ग एवं आवासीय/व्यावसायिक क्षेत्र हैं जहां ट्रक, टिप्पर, बस, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं निजी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। लगभग 176 विभिन्न प्रकार के वाहन (भारी वाहन, यात्री वाहन, व्यावसायिक एवं निजी) की जांच की गई।

टीम द्वारा मोटर वाहन कर (टैक्स) का भुगतान स्थिति, वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, वाहनों का बीमा (इंश्योरेंस), प्रदूषण अंतर्गत प्रमाण पत्र (PUC) की वैधता, आवश्यक परमिट (परिवहन/राष्ट्रीय/स्थानीय), चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग की स्थिति, अन्य यातायात नियमों (जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट आदि) का अनुपालन की जांच की गई।

अभियान के दौरान उल्लंघन करने वाले वाले 15 वाहन (कागजात अपूर्ण, अमान्य या अनुपस्थित होने के कारण) ₹ 3,61,751 अधिरोपित दंड विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान जारी किए गए।

जांच के दौरान 2 वाहनों को जब्‍त किया गया। इसमें 1 वाहन रातु थाना में जब्‍त कर सुरक्षार्थ रखा गया है और 1 वाहन कांके थाना में जब्‍त कर सुरक्षार्थ रखा गया है। जब्‍त वाहनों को संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *