झारखंड सरकार ने कल छुट्टी घोषित की, आदेश जारी

रांची। झारखंड सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती / राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर, 2025 को छुट्टी घोषित की है। इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्‍त सचिव आसिफ हसन ने 14 नवंबर को जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग की अधिसूचना (संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024) द्वारा वर्ष 2025 में भगवान […]

Continue Reading

मेड‍िकल कॉलेजों में UG और PG में नामांकन की जांच के निर्देश

रांची। झारखंड के सरकारी व प्राइवेट मेड‍िकल कॉलेजों में UG और PG के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में नामांकन की जांच होगी। इसे लेकर अंतर विभागीय समिति गठित कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सरकारी/निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में UG तथा PG के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में गलत जाति/स्थाई निवासी एवं […]

Continue Reading

झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

रांची। शुक्रवार को बड़ी खबर आई है, झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल ने सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन उपस्थित हो कर माफी मांगी है। इसके साथ ही डेली मार्केट थाना के टैक्सी स्टैंड में हुई सोनू इमरोज की हत्या के मामले में शमशेर और अरशद को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम ज़मानत को चुनौती देने का […]

Continue Reading

Ranchi; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में लेंगे भाग

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में भाग लेंगे। आज (शुक्रवार) को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने 15 नवंबर को झारखंड हाइकोर्ट परिसर में आयोजित झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर […]

Continue Reading

विश्व गुणवत्ता दिवस पर आरडीसीआईएस के कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

रांची। विश्व गुणवत्ता दिवस के उपलक्ष्य में सेल के लौह एवं इस्पात अनुसंधान और विकास केंद्र में एक समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यकारी निदेशक एस.के. कर ने गुणवत्ता ध्वज फहराया। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (आरटी) पी. पाठक भी उपस्थित थे। श्री कर ने आरडीसीआईएस के सभी कर्मचारियों को गुणवत्ता शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम […]

Continue Reading

छापामारी में मिला अवैध बालू का भंडारण, प्राथमिकी दर्ज

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को सिसई थाना अंतर्गत मौजा बरगांव ग्राम झुपना टांड में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण एवं छापामारी की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, खान निरीक्षक गुमला, थाना प्रभारी सिसई एवं पुलिस बल […]

Continue Reading

Ranchi; झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जोनल आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए ये निर्देश

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक की गुंजाइश नहीं रहे, इसको लेकर रांची पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्य कार्यक्रम दिनांक 15 और 16 नवंबर को मोहराबादी मैदान में आयोजित किया जाना है। […]

Continue Reading

डाक विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में एमओयू

रांची। भारतीय डाक विभाग, झारखंड परिमंडल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बीच परिवार नियोजन सामग्री के परिवहन एवं वितरण के लिए एक एमओयू पर 13 नवंबर को हस्ताक्षर किये गए। यह समझौता ज्ञापन ‘स्वस्थ झारखंड, सुखी झारखंड’ के मूल मंत्र को प्रभावी रूप से कार्यान्‍व‍ित करने में सहायक होगा। इस समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य […]

Continue Reading

सेवा भारती के विद्यालय वाहन का हुआ लोकार्पण

रांची। अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत जोन्हा के गुड़ीडीह स्थित सेवा धाम में संचालित सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर को एनटीपीसी ने सीएसआर मद से चालीस सीटर एक नई बस प्रदान की। सेवा धाम परिसर में 13 नवंबर को एनटीपीसी के जीएम (एच.आर) गौतम राम एवं पुरुषोत्तम लाल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर बस का लोकार्पण […]

Continue Reading

एसबीयू विद्यार्थी को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

रांची। सीसीएल द्वारा आयोजित पेंटिंग एवं समूह प्रतियोगिताओं,  स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन और लाइफ पेंटिंग में सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्‍सा लिया। विवि के फाइन आर्ट्स–विजुअल आर्ट्स विभाग के विद्यार्थी मिथुन बेदिया एवं मुस्कान कुमारी ने फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, […]

Continue Reading