महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बेगूसराय की अदालत में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

बेगूसराय। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगों के खिलाफ बेगूसराय की एक अदालत में मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला बेगूसराय के एसके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार ने दर्ज करवाया है। दरअसल, यह मामला एक कृषि उर्वरक उत्पाद कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। मामला दर्ज […]

Continue Reading

बड़ी खबरः एमपी/एमएलए कोर्ट ने साधु यादव को सुनाई तीन साल की सजा, जानें पूरा मामला

पटना। बड़ी खबर यह है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के साले साधु यादव को एमपी एमएलए कोर्ट ने सोमवार को तीन साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में यह सजा सुनाई है। वहीं इस सजा के बाद पटना सिविल कोर्ट ने साधू यादव को प्रोविजनल […]

Continue Reading

निगरानी विभाग की टीम ने खनन पदाधिकारी और कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को मोहनियां में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक ट्रक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से एक […]

Continue Reading

बिहार में 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था शिशु, डॉक्टर भी देख रह गए हैरान

मोतिहारी। मोतिहारी शहर में बड़ा ही अजीब और दुर्लभ चिकित्सा मामला सामने आया है, जिसने सब को चौंका कर रख दिया। यहां 40 दिन के एक बच्चे के पेट में एक शिशु पल रहा था। इस बात का सहसा विश्वास नहीं होता है। लेकिन यह सच है। मोतिहारी में एक बच्चे के पेट में भ्रूण […]

Continue Reading

गया के तत्कालीन एसएसपी और थानाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी, जानिए पूरा मामला

पटना। गया जिले में शराब तस्करी से जुड़े मामले और माफिया को संरक्षण देने के आरोप में तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर के फतेहपुर थाने में दोनों अधिकारियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर एक्साइज एक्ट की धारा-51 […]

Continue Reading

जल्द शुरू होगी जमुई में देश के सबसे बड़े स्वर्ण भंडार की खोज, बिहार के अन्य कई इलाकों में होगी खुदाई

जमुई। बिहार के जमुई जिले में देश के सबसे बड़े स्वर्ण भंडार को खोजने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के एक सर्वेक्षण के अनुसार जमुई जिले में 37.6 टन खनिज युक्त अयस्क समेत लगभग 22.28 करोड़ टन सोने का भंडार मौजूद है। […]

Continue Reading

अश्लील वीडियो बना कर भेजा लड़के वालों को, शादी टूटने से परेशान युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के कमरियांव गांव में शादी टूटने से परेशान होकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त युवती ने घर में ही फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन इस मामले में गांव के ही एक […]

Continue Reading

जमुई में भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर- खलासी समेत तीन की मौत

जमुई। बिहार के जमुई जिले में ट्रक और गिट्टी लदे हाइवा के बीच टक्कर में चालक, खलासी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा झाझा- सोनो मुख्य मार्ग के भिठरा गांव के पास हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा […]

Continue Reading

नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया से 37 लाख नकद और 20 पैकेट सोना लूटा

अररिया। अररिया जिले में शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के लॉकर से सुबह करीब 9.45 बजे 37 लाख रुपए व 20 पैकेट सोना लूट लिए गए। शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते बताया कि कुल मिला कर करीब 60 लाख रुपए की लूट हुई है। लूटपाट की घटना में […]

Continue Reading

पैदल आये, दुकान से दो करोड़ का गहना लूटा, देखें लूटपाट का लाइव वीडियो

मोतिहारी। पैदल आये। सोने-चांदी की दुकान में घुसे। दो करोड़ का गहना लूटा और चलते बने। लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना दो दिन पहले बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में घटी थी। दो दिन पहले सोना-चांदी की दुकान में दो करोड़ की लूटपाट की गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज […]

Continue Reading