रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में 4 सितंबर,2026 को क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका विषय ‘आईटी एवं साइबर सुरक्षा और साइबर हाइजीन’ था। यह कार्यक्रम सतर्कता जागरुकता अभियान 2026-27 प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक और महाप्रबंधक (सिस्टम) श्रीमती विभा उरांव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कंपनी मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में कंपनी के पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम) सुरेश बेहरा और सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम) मोहित जैन ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा की मूलभूत अवधारणाओं, आधुनिक साइबर खतरों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा, साइबर हाइजीन, सीआईएल की आईटी एवं साइबर सिक्यूरिटी पॉलिसी, साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क, क्लाउड सिक्योरिटी गवर्नेंस तथा कानूनी एवं नियामकीय अनुपालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों के लिए संवादात्मक एवं व्यावहारिक बनाया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी वास्तविक कार्यस्थलीय चुनौतियों पर चर्चा की। विशेष रूप से अनुबंधों के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली साइबर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

