पटना। बिहार में आज यानी 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है। इसमें करीब 29-30 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें पहली बार मंत्री बनाया जा सकता है।
बीजेपी कोटे से जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, नीतीश मिश्रा, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का नाम शामिल बताया जा रहा है।
जेडीयू कोटे से संभावित नामों में श्रवण कुमार, लेसी सिंह, दामोदर रावत, श्वेता गुप्ता, निशांत कुमार चर्चा में हैं।
सहयोगी दलों से संतोष सुमन, संजय सिंह, संजय पासवान, दीपक प्रकाश को मौका मिल सकता है।
हालांकि, अंतिम सूची शपथ ग्रहण के समय ही आधिकारिक रूप से साफ होगी। इस मामले में देर रात तक एनडीए नेतृत्व और केंद्रीय नेताओं के बीच बैठकों का दौर चलता रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

