यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्‍तराखंड। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य किया। दुर्घटना में घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्‍च चिकित्‍सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।”

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK