Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तारीख को लेंगे राज्यसभा की शपथ

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा की शपथ लेंगे।

इसके साथ ही बिहार की राजनीति में नई सरकार को लेकर हलचल तेज होने वाली है। 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात दिल्ली में एनडीए के कई आला नेताओं से होगी। इसमें ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 अप्रैल को पटना लौट आयेंगे।

बिहार में 14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसके पहले एनडीए विधायक दल की बैठक भी हो सकती है।

इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 20 अप्रैल या इसके बाद होने की संभावना है।

हाल में जदयू संगठन चुनाव हुए हैं और इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर नीतीश कुमार चुने गए हैं। इस चुनाव के बाद यह बैठक खास मानी जा रही है। इसमें कई राजनीतिक प्रस्तावों पर मुहर लगाए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *