लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की एक 20 वर्षीय ब्यूटिशियन और मेकअप आर्टिस्ट कोमल मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। मौत से ठीक पहले कोमल ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पति को भेजा। इसमें उसने चार लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पहले बनाया वीडियो
इटावा जिले में अपने पति सौरभ द्विवेदी के साथ रहने वाली कोमल ने फंदा लगाने से कुछ पल पहले एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम लिए। इसमें रुबीना खान, सबीना खान, अभिषेक सिंह, रितेश रॉय शामिल हैं।
वीडियो में कोमल ने कहा, “इन चार लोगों की वजह से ही मैं फांसी लगा रही हूं। इन्होंने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। अगर मैं मर जाती हूं, तो इन्हें उम्रकैद की सजा होनी चाहिए।”
ब्लैकमेलिंग का आरोप
कोमल ने वीडियो में बताया कि आरोपी उसे शादी से पहले की निजी जिंदगी के बारे में पति और ससुराल वालों को बताने की धमकी दे रहे थे, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में थी।
उसके पति सौरभ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कोमल मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटिशियन और इवेंट ऑर्गनाइज़र के रूप में काम करती थी। कुछ परिचित उसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाए गए फर्जी वीडियो और एडिट (Morphed) की गई तस्वीरों के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहे थे।
पति को दी सफाई
कोमल ने वीडियो में अपने पति का बचाव करते हुए कहा, “मेरे पति बहुत अच्छे हैं। वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मेरी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार न ठहराया जाए।”
सौरभ बरहपुरा ब्लॉक कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि वीडियो मिलते ही वे कोमल को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ने लगभग साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतका के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं।
इटावा पुलिस के अनुसार, “मोबाइल से बरामद वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

