बीडीओ ने सरकारी विद्यालय का किया निरीक्षण, सच पाई गई ये शिकायत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सरकारी विद्यालय को लेकर शिकायत मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां मामला सत्य पाया गया। यह वाक्‍या जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय भरत पहाड़ी का है।

उक्‍त विद्यालय का संचालन शिक्षक के पुत्र कर रहे थे। जब प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने पूछताछ की, तब उसने बताया कि मेरे पिता की तबीयत खराब है। इसलिए इन दिनों मैं ही विद्यालय आ जाता हूं। विद्यालय में एकमात्र शिक्षक गोरख राम अनुपस्थित पाए गए। उनका बेटा विद्यालय संचालित कर रहा था।

निरीक्षण कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह बड़ी समस्या है कि इस विद्यालय में एक शिक्षक हैं। इसके बावजूद भी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षक का बेटा पढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त शिक्षक को जिला शिक्षा पदाधिकारी से निलंबित करने की अनुशंसा की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK