दो साल में दूसरी बार टूटी बांकी नहर, फसल बर्बाद

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड में बायीं बांकी नहर दो साल के अंदर दूसरी बार टूट गई। मंगलवार को जमुंदहा डैम से थोड़ा आगे करीब 25 फीट लंबाई में नहर ध्वस्त हो गई। नहर का पानी और मिट्टी खेतों में घुसने से धान की फसल बर्बाद हो गई है।

बताया जाता है कि 165 करोड़ की लागत से इस नहर की खुदाई, पक्कीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य दो वर्ष पूर्व कराया गया था। हालांकि, दो वर्षों में दो बार नहर टूटने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल नहर दक्षिणी हिस्से में टूटी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान ही ठेकेदार को उत्तर तरफ से पानी रिसाव की जानकारी दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस बार उसी जगह उत्तर दिशा में नहर टूट गई।

गौरतलब है कि नहर का प्रारंभिक निर्माण 1966-67 में अकाल के दौरान फूड फॉर वर्क योजना के तहत हुआ था, लेकिन 60 साल बाद भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। एक चम्मच पानी भी किसानों के खेत तक नहीं पहुंचा है।

इधर, भरतपहाड़ी गांव के पास सोहगाड़ा वितरणी में चार नंबर फॉल भी टूट गया है। मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह ने बुधवार को स्थल का जायजा लिया। विभाग को जानकारी देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। नहर और फॉल की मरम्मत की मांग करने वालों में वीरेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, दीपक यादव, पिंटू यादव, कर्मदेव प्रजापति, सुनेश प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, सीताराम यादव, शिव यादव, राजेश्वर सिंह, प्रेमनाथ सिंह, चंदन सिंह, संजीव सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *