हनीमून के दौरान पति की हत्‍या करने की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्‍या करने की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। सोनम को तीन सप्‍ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को निर्देश दिया है कि वह तीन हफ्ते के भीतर संबंधित ट्रायल कोर्ट / अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करे।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि सोनम के जमानत पर बाहर रहने से मामले की जारी सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

शीर्ष अदालत ने यह राहत भी दी है कि यदि अगले 6 महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो सोनम दोबारा जमानत याचिका दाखिल करने के लिए स्वतंत्र होगी।

इससे पहले मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम को इस आधार पर जमानत दी थी कि गिरफ्तारी के मेमो में बीएनएस की हत्या की धारा 103 की जगह गलती से धारा 403 (संपत्ति से जुड़ी) दर्ज थी।

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि यह केवल एक टाइपिंग की गलती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारणों की पूरी जानकारी ना होना और उसमें कोई मामूली तकनीकी खामी होना, दोनों अलग विषय हैं। आरोप काफी गंभीर हैं और मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है।

मई, 2025 में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की उनकी शादी के तुरंत बाद मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच और चार्जशीट के अनुसार, सोनम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

घटना के बाद गायब रहने के बाद सोनम ने जून, 2025 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *