- बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा : शेष नाथ सिंह
लातेहार। नालसा एवं झालसा, रांची के निर्देश पर डालसा लातेहार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के मनिका, लातेहार, बालुमाथ, बरवाडीह सहित विभिन्न जगहों पर विशेष कानूनी साक्षरता और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को पूरी तरह से समाप्त करना और बाल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान आम लोगों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के बीच बाल विवाह निषेध अधिनियम और बच्चों के कानूनी अधिकारों से संबंधित पंपलेट और बुकलेट का वितरण किया गया। इसके माध्यम से समुदाय स्तर पर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या चाइल्डलाइन को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह की कोई भी सूचना मिलने पर नालसा के टॉल फ्री नं 15100 और चाइल्ड हेल्प नं 1098 पर सूचना देने की अपील कि गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा शेष नाथ सिंह ने समाज में बालिकाओं के समान अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा-बेटियां समाज की आधारशिला हैं। एक शिक्षित और सुरक्षित बालिका ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि यह एक मासूम के बचपन और उसके भविष्य की हत्या है।
श्री सिंह ने कहा कि लातेहार जिले का कोई भी कोना बाल विवाह जैसी कुप्रथा से कलंकित नहीं हो। एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए बाल विवाह को जड़ से मिटाना बेहद जरूरी है। जब तक हर नागरिक इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक नहीं होगा, तब तक हम बाल विवाह मुक्त भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते।
श्री सिंह ने जिला बाल कल्याण समिति, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, जेजेबी, बाल विवाह पदाधिकारी सहित बच्चो से जुडे़ सभी विभिगों से साथ मिलकर इस अभियान के तहत कार्य करने का अपील की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

