पिठोरिया। महिला उद्यमिता त्वरण कार्यक्रम राइजिंग एंड एक्सेलेरेशन ऑफ एमएसएमई परफॉर्मेंस के अंतर्गत महिला कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और छोटे उद्योग स्थापित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमी बनकर समाज और परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक कुमार राव, एफटीसी कृष्ण लोहरा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कांके मीरा कुमारी, सीनियर क्लस्टर मैनेजर प्रभा शंकर सिंह, मोहम्मद हसीब अंसारी, पिठोरिया पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप और इचापिड़ी पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं को रोजगारोन्मुख गतिविधियों से जोड़ने, स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा समूह आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

