रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल में 2 अप्रैल को एडवेंचर साइक्लिस्ट, एथलीट एवं पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय पहुंची। वह ‘नारी शक्ति–देश भक्ति’ का संदेश लेकर 11 जनवरी, 2026 को जयपुर से रवाना हुई। वह 7800 किलोमीटर लंबी एकल साइकिल यात्रा पर हैं, जिसका समापन अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में प्रस्तावित है।
सीसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया।
मध्यप्रदेश के रायगढ़ जिले की निवासी सुश्री आशा मालवीय का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी माता का नाम श्रीमती राजू बाई है। उनके पिता का देहांत तब हो गया था, जब वह मात्र 2 वर्ष की थीं। विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपने दृढ़ संकल्प एवं मेहनत के बल पर एक अग्रणी एथलीट के रूप में पहचान बनाई।
इस अवसर पर सुश्री आशा मालवीय ने वर्ष 2023 में अपने पूर्व अभियान के दौरान सीसीएल द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, विशेषकर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
सुश्री आशा मालवीय के सम्मान में जेएसएसपीएस, खेलगांव (होटवार) परिसर में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैडेट्स और “सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली” के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं फिटनेस के महत्व के बारे में बताया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री आशा मालवीय अब तक विभिन्न अभियानों के माध्यम से 64,000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं। वह एक प्रख्यात पर्वतारोही होने के साथ-साथ 100 मीटर एवं 200 मीटर स्प्रिंट में राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


