Skip to content
Friday, March 13, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

खाताधारकों को बीमा से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य

झारखंड
31/12/202031/12/2020dainikbharat24
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के ग्राम धारासिंहटांड़ में बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा के तत्वावधान में 31 दिसंबर को जन बीमा शिविर लगाया गया। मौके पर ही कई खाताधारकों का बीमा किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि जन धन जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के खाताधारियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा व 18 से 40 आयुवर्ग के खाताधारकों को अटल पेंशन योजना से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य है। खाताधारक अपना बैंक खाता, आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जाये। बैंक सीएसपी में बीसी के माध्यम से सरलतापूर्वक ऑनलाइन बीमा कराया जा रहा है। केसीसी ऋण माफी, केसीसी ऋण, एनपीए आदि की जानकारी भी दी गयी।

बीसी योगेश कुमार पांडेय, बहादुर कुमार पंडित द्वारा शिविर में दर्जन से अधिक खाताधारकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बीमा किया गया। बीसी योगेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इसके फायदे के बारे में बताया।

बैंक ऑफ इंडिया मिर्जागंज, रेम्बा, हीरोडीह, खरगडीहा, बदडीहा 1 शाखा के तत्वावधान में शिविर आयोजित कर बीसी द्वारा ग्राहकों का बीमा किया गया। बीमा अभियान जारी रहेगा। उक्त अवसर पर बैंक सहायक शिवानंद कुमार बबलू, दिनेश यादव, मुकेश कुमार यादव, बालेश्वर यादव, गीता देवी, बेबी देवी, ईश्वर यादव, रमणी देवी, कोलिया देवी, ललिता देवी, जगदीश यादव, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

Tagged account holdersAimscoverInsurance

Post navigation

Jharlkand में कोरोना के मिले 240 नये मरीज मिले, जानें जिलों का हाल
सड़क निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को किया आग के हवाले

Related Posts

टाटा स्टील ने ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज’ मनाया

09/09/202109/09/2021dainikbharat24

Jharkhand : न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, फिर बारिश के संकेत

10/02/202110/02/2021dainikbharat24

चतरा : शिक्षक और विद्यार्थियों को कल से बनाना है बायोमैट्रिक अटेंडेंस

22/02/202222/02/2022dainikbharat24

Recent Posts

  • आपातकालीन स्थिति में आधार कार्ड पर ले सकते हैं ये गैस सिलेंडर
  • अब इस वजह से चर्चा में आए क्रिकेटर कुलदीप यादव
  • Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
  • इंडेन के उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए इस नंबर से कर सकेंगे मैन्युअल बुकिंग
  • चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों की रैली

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • आपातकालीन स्थिति में आधार कार्ड पर ले सकते हैं ये गैस सिलेंडर
  • अब इस वजह से चर्चा में आए क्रिकेटर कुलदीप यादव
  • Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
  • इंडेन के उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए इस नंबर से कर सकेंगे मैन्युअल बुकिंग
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy