नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। बमबारी में कई तेल डिपो तबाह हो गए हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में कई देशों में तेल का संकट होने की बात कही जा रही है। इस बीच भारत में तेल को लेकर एक अच्छी खबर आई है।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के कम से कम 7 ऑयल टैंकर ने बीच रास्ते में अपना रूट बदलकर अब भारत की ओर रुख कर लिया है। ये टैंकर पहले चीन के लिए रवाना हुए थे।
ये टैंकर रूस का कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) लेकर चीन जा रहे थे। समुद्र में ही इन्होंने यू-टर्न लिया। अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से एक प्रमुख जहाज Aqua Titan है, जो अब कर्नाटक के न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है।
यह जलमार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल का रास्ता है, इसलिए यहां संकट का सीधा असर भारत पर पड़ा। अमेरिका ने भारत को कुछ समय के लिए रूसी तेल खरीदने की छूट दी है।
इससे पहले समुद्र में फंसे तेल को अब भारत खरीद सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने एक हफ्ते में लगभग 30 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीद लिया। बढ़ती मांग के कारण टैंकरों को चीन से भारत की ओर मोड़ा गया।
भारत अब सस्ते रूसी तेल का बड़ा खरीदार बनता जा रहा है। एशिया में तेल का व्यापारिक संतुलन बदल रहा है। चीन की जगह भारत को प्राथमिकता मिल रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


