जेसीआई रांची के नए अध्‍यक्ष अभिषेक जैन ने अपनी टीम के साथ ली शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची का 66वां शपथ ग्रहण समारोह का रांची के सेलिब्रेशन बैंक्वेट में 18 जनवरी, 2026 को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्‍यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि जेसीआई इंडिया के पूर्व अध्‍यक्ष राखी जैन, जोन 3 की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेसी तन्वी अग्रवाल थीं।

इस समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक जैन ने अपनी टीम के साथ शपथ ली। अभिषेक जैन ने अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए वर्ष 2026 के लिए ‘वन टीम- वन विज़न’ का नारा दिया। आने वाले वर्षों में संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।

कार्यक्रम में मंच संचालन अभिनव अनूप गर्ग ने किया। कार्यक्रम निर्देशक देवेश जैन एवं राहुल टिबरेवाल और सह निर्देशक रौनक सिन्हा थे। कार्यक्रम में जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं रांची के जाने-माने संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये है नई टीम

सचिव : साकेत अग्रवाल। उपाध्यक्ष : निशांत मोदी, आदित्य जालान, अनिमेष निखिल, अनुभव अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, रवि आनंद। कोषाध्यक्ष-ऋषभ जैन। संयुक्त सचिव : मनदीप सिंह।

निदेशक : अभिषेक नारनौली, अग्निश मित्रा, अमन पोद्दार, अमन सिंघानिया, अंकित अग्रवाल, अनीश जैन, अंकित जैन, अंकित मोदी, दीपक कुमार पटेल, किशन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मोहित बागला, निखिल मोदी, नितिन पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, ऋषभ छपरिया, ऋषभ जालान, शुभम बुधिया, सृजन हेतमसरिया एवं उदित तुलस्यान।

प्रवक्ता : रवि सामौता और जूनियर जेसी चेयरपर्सन : आध्यान टंटिया बने

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK