लोहरदगा नगर परिषद के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए अब्दुल कादिर अली

झारखंड
Spread the love

  • अध्यक्ष अनिल उरांव ने दिलायी शपथ

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अब्दुल कादिर अली को नगर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। वे वार्ड-12 के पार्षद हैं। निर्विरोध निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष को नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव ने शपथ दिलायी। इससे पूर्व नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 में निर्वाचित अध्यक्ष और सभी 23 वार्ड पार्षदों को उपायुक्त ने शपथ दिलायी।

निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों ईद, सरहुल व रामनवमी में लोहरदगा शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सभी निर्वाचित लोकप्रतिनिधि की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की सूचना को अविलंब जिला प्रशासन के साथ बेहिचक साझा करें। प्रशासन कार्रवाई करेगी। अगर कोई अपना करीबी भी गलत कर रहा है तो उसका समर्थन नहीं करें।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर डाला गया पोस्ट तुरंत वायरल हो जाता है। आप शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के संपर्क में रहते हैं और अधिकतर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं।

ऐसे में अगर आपके किसी जान पहचान वाले ने किसी तरह का सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तो उसे ऐसा करने से अवश्य रोकें। किसी को आहत करनेवाला या भड़काउ पोस्ट करने से रोकें। अपने क्षेत्र की छवि हमेशा साफ-सुथरी रखने का प्रयास करें। जिला प्रशासन को तुरंत सूचना दें ताकि सौहार्द्र ना बिगड़े।

मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहता-सह-निवार्ची पदाधिकारी जितेंद्र मुण्डा, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी वार्ड सदस्य व निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *