वाहन जांच अभियान में वसूले गए 1.59 लाख रुपये जुर्माना

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेश पर शुक्रवार को बी.एस. कॉलेज पिकेट थाना क्षेत्र के एनएच-143ए मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और वाहन चालकों को जागरूक करना था।

जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, वाहनों में अवैध छेड़छाड़ एवं अतिरिक्त लाइट आदि की गहन जांच की गई।

अभियान के तहत लगभग 150 से 200 वाहनों की जांच की गई। कागजातों की कमी एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में 40 दोपहिया वाहनों से 1,59,500 रुपये का जुर्माना ई-पॉस मशीन के माध्यम से वसूला गया।

इस दौरान पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए नियमों के अनुरूप वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में जिला सड़क सुरक्षा टीम, ट्रैफिक इंचार्ज एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230