टाटा स्टील ने कुडी महंती ऑडिटोरियम में किया सेफ टॉक

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील द्वारा 10 मार्च को कुडी महंती ऑडिटोरियम में ‘सेफ टॉक’ के छठे संस्करण का आयोजन किया गया। ‘सेफ टॉक’ सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूकता पैदा करने के लिए बनाया गया एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा और जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षा शामिल है।

इस संस्करण का विषय ‘समुदाय में सुरक्षा की संस्कृति का निर्माण’ था। टाटा स्‍टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी सम्मानित वक्ता थे। उन्होंने दर्शकों को जीवन के हर पहलू में सुरक्षा-उन्मुख व्यवहार विकसित करने के लिए प्रेरित करने के लिए वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरण साझा किए। उन्होंने घर पर सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने और बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए शिक्षित करने एवं तैयार करने के महत्व पर बात की। 

कंपनी परिसर के अंदर और बाहर सड़क पर सुरक्षा, और यातायात प्रबंधन के लिए बच्चों और कर्मचारियों द्वारा स्वयंसेवा के महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई।  इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के 350 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें प्रश्नोत्तर सत्र भी शामिल था।

‘सेफ टॉक’ हर 15 दिनों के अंतराल (पाक्षिक) पर आयोजित किया जाता है। अगली वार्ता 24 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।