उत्तर प्रदेश। दुखद खबर यूपी के सुल्तानपुर जिले से आयी है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भीषण हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
सभी मृतक बिहार के सासाराम के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सभी दिल्ली से बच्चे का इलाज कराकर बिहार लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गये।
यह हादसा सुल्तानपुर जिले के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले सभी लोग बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली गये हुए थे। इलाज के दौरान बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गयी।
इसके बाद सभी शव लेकर वापस कार से बिहार जा रहे थे। कार में कई लोग सवार थे। कार जैसे ही सुल्तानपुर जिले के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंची। इसी बीच एक खड़ा डंपर से भिड़ गयी। हादसे के बाद तेज रफ्तार कार के चीथड़े उड़ गए।