Jharkhand Weather

Jharkhand Weather News : कल से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। होली से पहले झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) का मिजाज बदल गया है। कल यानी 7 मार्च से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हालांकि हवा के रुख से इसमें बदलाव की संभावना भी है।

होली में ये पारा

होली के दिन यानी 8 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.36 और न्‍यूनतम तापमान 15.19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसी तरह रांची शहर में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्‍की दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.33 और न्‍यूनतम तापमान 16.18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्‍मीद है।

तापमान नहीं बदलेगा

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

8 को चलेगी तेज हवा

8 मार्च को राज्‍य भर में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

9 को वज्रपात संभव

9 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

10 को होगी बारिश

राज्‍य के दक्षिणी-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और तेज हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है। साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

11 को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में देखने को मिलेगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।