
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड की पतिला पंचायत के चोका गांव स्थित सरकारी विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। स्कूल के 22 विद्यार्थियों को पोशाक दी गई।
पंचायत के मुखिया अमित कुमार दुबे ने 22 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। इस दौरान मुखिया ने बच्चों को ससमय विद्यालय पहुंचकर मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध की जा रही है, ताकि गरीब के भी बच्चे ठीक से पढ़ाई-लिखाई कर सकें।
मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, शिक्षक राजेश कुमार दुबे, विकास कुमार दुबे, संजीव कुमार दुबे, धर्मेंद्र राम सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे।