Jharkhand Weather

Jharkhand Weather News : सामान्‍य से 5 डिग्री ज्‍यादा दर्ज किया गया अधिकतम तापमान, जानें आगे

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में अभी से बदलाव नजर आने लगा है। फरवरी में ही अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री ज्‍यादा दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 फरवरी को दी।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया।

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

22 फरवरी से 24 फरवरी तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

25 और 27 फरवरी को राज्‍य के दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 1.8, जमशेदपुर के तापमान में 0.8 और डालटेनगंज में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन शहरों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को रांची का अधिकतम तापमान 32.8, जमशेदपुर का 35.2 और डालटेनगंज का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।