Jharkhand : राजधानी रांची के इस इलाके में लगी धारा 144, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के इटकी प्रखंड क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। इसका आदेश रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने जारी कर दिया है। यह निषेधाज्ञा 21 फरवरी की सुबह 11 बजे से अगले आदेश तक के लिए लगाया गया है।

जारी आदेश में गया है कि रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत ईटकी प्रखंड में हाथियों के झुंड के अपने प्राकृतिक पर्यावास से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर जाने के कारण भीड़ इकट्ठा हो जाने की सूचना प्राप्त है। भीड़ में शामिल ग्रामीणों द्वारा हाथियों के झुंड के पास आकर उन्हें भगाने का प्रयास किए जाने से जान-माल की क्षति की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ऐसी स्थिति में प्रभावित इलाकों में भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए और मानव-हाथी द्वन्द्व (Man-Elephant Conflict) में जान-माल की क्षति रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण ईटकी प्रखंड क्षेत्राधिकार में निषेधाज्ञा जारी किया गया है।

इसपद प्रतिबंध रहेगा

पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों /कर्मचारियों एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)।

किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी और कर्मचारियों को छोड़कर)।

किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी / कर्मचारियों को छोड़कर)।

किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी / कर्मचारियों को छोड़कर)।

किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना।

पांच लोगों की मौत

बताया जाता है कि हाथी के कुचलने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों की मौत इटकी थाना क्षेत्र और 1 व्यक्ति की मौत बेड़ो थाना क्षेत्र में हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि लोहरदगा के रास्‍ते हाथी यहां आएं हैं।