पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने मोदी के खिलाफ निकाला पैदल आक्रोश मार्च

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। हिंद मजदूर किसान पंचायत के बैनर तले पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के खिलाफ पैदल आक्रोश मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज किया।

जिला के फुसरो में पुराना बीडीओ ऑफिस से प्रखंड कार्यालय बेरमो तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आजादी के बाद सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया। कहा कि देश, गरीबों, एलआईसी और एसबीआई एवं तमाम बैंकों का पैसा नरेंद्र मोदी ने अडानी के जिम्मे कर दिया। देश का सारा पैसा डूबा दिया है। इसके खिलाफ आंदोलन है।

लालचंद महतो ने कहा कि आजादी के बाद इतना बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हुआ था। जितना बड़ा भ्रष्टाचार नरेंद्र मोदी ने किया है। इसके विरोध में इस दोनों को जेल में बंद करना चाहिए।

महतो ने कहा कि इस आंदोलन का आगाज बोकारो जिला के बेरमो से हुआ है। यह पूरे प्रदेश तक जाएगा। मार्च में शामिल लोगों ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए।